Ola Cab क्या है in Hindi: तो दोस्तों आजकल सभी लोग स्मार्टफोन का यूज़ करतें है और जहाँ जहाँ OLA कैब की पहुंच है वो भली भांति जानते हैं की ओला से ऑनलाइन कैब कैसे बुक की जाती है लेकिन इसके बाद भी बहुत से लोग हैं जिनको ओला कैब और इसकी बुकिंग के बारे में कुछ नहीं जानते। तो दोस्तों आपको निराश नहीं होना है हम आपको बताएँगे की Ola Cab कैसे बुक करते हैं Ola Cab कब बुक करते हैं और इसके क्या फायदे और नुकसान हैं इसके एप को कैसे डाउनलोड करते हैं और भी बहुत कुछ OLA Cab बारे में बताएँगे।
OLA क्या है – ओला कैब क्या है
दोस्तों ओला कैब एक भारतीय राइडशेयरिंग ( TNC ) कंपनी है जो की बहुत सी सेवाए प्रदान करती हैं। जिसमे राइड सर्विस हेलिंग,पीयर-टू-पीयर राइडशेयरिंग, टेक्सी और फ़ूड डिलीवरी भी शामिल है। यह कंपनी बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत में स्थापित है तथा यह एएनआई टेक्नोलोजिस प्राइवेट लिमिटेड (ANI Technologies Pvt Ltd. ) द्वारा विकसित की गई है। October 2019 तक OLA का मूल्य लगभग 7 खरब का था। कंपनी में सोफ्टबैंक सहित विभिन्न प्रकार के उद्यम पूंजीपतियों की बड़ी हिस्सेदारी है।
OLA Cab कैसे बुक करें – How to book ola cab
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Ola App डाउनलोड करके इनस्टॉल करना है।
- इसके बाद एक फोन नंबर या ईमेल का उपयोग करके अपना खाता बनायें।
- जब अपने अपना एक बार खाता सफलतापूर्वक बना लिया तो इसके पश्चात् एक स्क्रीन दिखाई देती है जो Google Map पर आपके Real-Time का पता लगाएगी, इससे भ्रमित न हों।
- अपनी Ride शुरू करने के लिए अपनी Pickup Location दर्ज करें या फिर अपने मोबाइल में Location Access विकल्प को Enable कर सकते हैं।
- इसके बाद Drop Location में उस जगह का नाम लिखें जहाँ आप जाना चाहते हो।
- आपको अपनी सुविधा के अनुसार, आपके पास उपलब्ध गाड़ियों में से किसी एक Cab गाड़ी का चयन करना होगा। उदहारण के लिए – Micro, Mini, Share, Prime आदि।
- फिर आपको ये बताना होगा की आप अकेले यात्रा करने वाले है या फिर आप ज्यादा लोग यात्रा करेंगे।
- अगर आप Ola Share गाड़ी स यात्रा करते हैं तब आप अपने किराये में 50% की बचत कर सकते हो।
- आपको यात्रा शुरू करने से पहले ही किराया देना होगा।
- अगर और कोई व्यक्ति Ola Share बुक करता है और उसी रास्ते पर कहीं जाना चाहता है जिस रास्ते से आप जाने वाले हो तो यदि आपकी गाड़ी में सीट खली है तो उस व्यक्ति को भी गाड़ी में बैठाया जाएगा।
- इसमें तय की गई दूरी के अनुसार गाड़ी में बैठें हर व्यक्ति का किराया लगेगा।
- गाड़ी चुनने के बाद अगर आप उसी वक्त ola Cabs से यात्रा करना चाहते है तो Ride Now पर Click करें और अगर आप कुछ समय बाद अपनी यात्रा शुरू करना चाहते है तो Ride later पर Click करके अपने जरूरत के अनुसार टाइम सेट कर सकतें हैं।
- अपने सवारी Book करने के लिए ‘Confirm Booking’ पर Click करें।
- Booking Comfirm होने पर Screen पर नीचे की तरफ बुक हुई गाड़ी का नंबर, ड्राइवर का नाम, चार अंक का OTP और Call Driver का विकल्प दिखाई देगा।
- यदि आपके द्वारा बुक की गई Cab आपके पास आने में समय ले रही है तो आप ड्राइवर से कॉल करके बात भी कर सकतें हैं।
- और ध्यान रहे की OTP ड्राइवर को बताना बहुत जरूरी है इसके बिना आप यात्रा नहीं कर सकते।
जरूर पढ़ें:-
- TajMahal क्यों और किसने बनवाया था ?
- Iphone heat क्यों होता है कारण जानिए
- Chai Sutta Bar का मालिक कौन है ?
Ola Cab को सबसे पहले कब और कहाँ लॉन्च किया गया था ?
दोस्तों आपको बता दें की Ola Cab सबसे पहले 10 दिसंबर 2010 को मुंबई शहर में शुरू किया गया था।
Ola Cabs की सर्विस कितने शहरो में है ?
Ola Cab इंडिया के लगभग 100 से भी ज्यादा शहरों में अपने सर्विस लोगों को प्रोवाइड करा रही है और इससे अब तक 4,50,000 से ज्यादा वाहनों को जोड़ा जा चूका है।
Ola Cab कंपनी का मालिक कौन है ? – Ola Cabs Owner
तो दोस्तों आपको बता दें की ओला कंपनी के मालिक भाविश अग्रवाल हैं। इन्होने ओला की शुरआत अपने दोस्त अंकित भाटी के साथ मिलकर की थी इन्होने इसकी स्थापना 3 दिसंबर 2010 में मुंबई में की थी। भाविस अग्रवाल का जन्म 25 अगस्त 1985 को पंजाब राज्य के लुधियाना शहर में हुआ था इनके पिता का नाम श्री नरेश अग्रवाल और उनकी माता का नाम श्रीमती उषा अग्रवाल है।
OLA App कैसे डाउनलोड करें – How to download ola app
दोस्तों अगर आप भी Ola Cab Book करना चाहते हो तो आपको सबसे पहले अपने फ़ोन में Ola App Download करना होगा जोकि आपको Android, Windows और iOS के लिए आसानी से मिल जाएगा।
- सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में Play Store खोलना है।
- उसके बाद ऊपर की तरफ Search Bar में आपको Ola Cabs लिखना है और आपके सामने Ola Safe and Affordable Rides की एप्लीकेशन दिखाई देगी।
- अब आपको उस एप्लीकेशन अपने मोबाइल में Install कर लेना है।
OLA App में अपना अकाउंट कैसे बनायें – How to create ola account
अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने Ola App को ओपन करें। अब उसके बाद Sign Up कर Click करें। अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा उसमे अपनी जानकारी बिल्कुल सही भरें।
- उसमे अपनी E-Mail Id लिखें।
- अपना Password डालें।
- अपना Password दोबारा डालें।
- अपना Full Name लिखें।
- अपना Mobile Number डालें।
- अब अपना Referral Code लिखें।
- अब आप Sign Up पर Click करें।
Ola गाड़ी का नंबर कैसे पता करें
दोस्तों जब आप Ola Cabs Book करते हैं तो Booking Confirm हो जाने के बाद आपको अपने मोबाइल स्क्रीन के नीचे की तरफ Ola गाड़ी का नंबर आप देख सकतें है। और अगर आपके मोबाइल का इंटरनेट धीमा चल रहा है तो आप SMS के माध्यम से भी Ola Cabs Book कर सकतें हैं।
Ola Cabs आपके बजट के अनुसार आपको अलग अलग तरह की किराये पर गाड़ियां Book करने की सुविधा उपलब्ध कराता है और आप अपनी सुविधा के अनुसार Ola गाड़ी प्राइस चुन सकते हैं।
Ola Cab में गाडी लगाकर हम कितने रुपए कमा सकते हैं ?
अगर आप Ola कम्पनी मे अपनी गाड़ी को लगाना चाहते है तो आपके मन में एक सवाल जरूर आ रहा होगा की यहाँ हम अपनी गाड़ी लगा कर कितने रुपए महीना कमा सकते हैं अगर आपके मन में ये सवाल आ रहा है तो दोस्तों हम आपको बाता दें की यहाँ आप अपनी मोटरसाइकिल को लगाकर 8 से 10 रुपए महीना और कार को लगाकर 20 से 25 हजार रुपए महीना कमा सकते हो।
OLA Cab Price per Kilometer
ओला का बेस फेयर लगभग 7-8 रुपए किलोमीटर है जो मांग के साथ बदलता रहता है। पीक समय में सर्च प्रीज़िंग 24 रुपए प्रति किलोमीटर तक हो जाती है उनके पास 1 रुपए प्रति मिनट का समय शुल्क भी है।
Ola Cab Customer Care Number – Ola Contact Number
तो दोस्तों अगर आपको Ola Cab को लेकर कोई सवाल या कोई दिक्कत है तो आप इनके Customer Care Number पर कॉल कर सकते हो और जानकारी भी ले सकते हो।
Phone Number – 080-67350900
Fax Number – 080-67350904
Ola Cab Website
दोस्तों अगर आपको Ola Cab के बारे में और जानकारी लेनी है तो आप इनकी Official Website पर जानकारी ले सकतें हैं।
Conclusion
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारा आर्टिकल ‘OLA क्या है ? ओला कब और कैसे बुक करें आसानी से – 2022’ पसंद आया होगा। इस आर्टिकल में हमने आपको Ola क्या है, Ola Cab App कैसे डाउनलोड करें, Ola का यूज़ कैसे करें, ola अकाउंट कैसे बनायें आदि।
तो दोस्तों अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो इस जानकारी को अपने दोस्तों तो रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें। और अगर आपको हमरे इस आर्टिकल में कुछ कमी लगती है तो हमें Comment करके जरूर बताएं ताकि हम अपनी गलती को सुधार सकें। Thank You.
Pingback: Online Challan कैसे चेक करें? चालान कटा है या नहीं कैसे चेक करें - 2022
Pingback: Mobile की स्पीड कैसे बढ़ाए? मोबाइल को हैंग होने से कैसे रोकें - 2022