Unacademy Kya Hai: हेलो दोस्तों आज हम आपको बताएंगे की Unacademy क्या है? Unacademy का मालिक कौन है? दोस्तों जैसा की आप जानते हैं की आज के समय में Online का प्रचलन काफी बढ़ गया है। अगर हम Documents से संम्बन्धित कोई काम कराने जातें हैं तो वह Online के माध्यम से ही Submit होता है। अगर हमारा दस्तावेज ऑफिस में Offline जमा करा लिया जाता है तो Office से भी उस दस्तावेज को ऑनलाइन ही Submit किया जाता है। आज online का जमाना है। हर कोई अपना काम Online ही करना या करवाना चाहता है।
Train Booking से लेकर Online LPG Booking, Shopping तक सब कुछ Digital हो गया है। ऐसे में पढाई की बात करें जो की सबसे जरुरी है, वो भी आज Digital हो चुकी है पहले एक समय ऐसा था जब School जाकर लोग पढाई किया करते थे। या फिर किसी Compitition Exam की तैयारी करने के लिए लोग Coching Center जाया करते थे। लेकिन अब समय के साथ-साथ चीज़ों में बदलाव हो गया है अब लोग घर बैठे ही Online Coching कर रहे हैं इसके अलावा ऐसे बहुत से Online School और संस्थान खुल चुके हैं।
जहाँ आप घर बैठे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। तो फिर ऐसे में आपको कहीं जाने की जरुरत नहीं है यहीं से आपको School से अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ आपको इसकी Degree भी मिलेगी। जिसमें एक Platform हैं जिसका नाम है Unacademy यह भी एक Online School की तरह ही है यहाँ बच्चों को पढ़ाया जाता है।
Unacademy का मालिक कौन है?
दोस्तों हम आपको बता दें की Unacademy के मालिक रोमन सैनी (Roman Saini), गौरव मुंजाल (Gaurav Munjal) और हेमेश सिंह (Hemesh Singh) हैं, इन लोगो ने ही मिलकर इस Company Unacademy की शुरुआत 2015 में बैंगलोर से की थी।
इसके माध्यम से कोई भी Unacademy को Join करके Online Study कर सकता है। बात करे अगर CEO की तो Gaurav Munjal, Unacademy के CEO and Co-founder है। Unacademy की शुरुआत 2010 में एक YouTube Channel के जरिये हुई थी। इस Channel को गौरव मुंजल ने Create किया था। बाद में 2015 को गौरव मुंजल, रोमन सैनी, हेमेश सिंह इसके फाउंडर बन गए।
Roman Saini ने महज 22 साल की उम्र में 18वीं Rank हासिल कर IAS बनने वाले Roman Saini राजस्थान के जयपुर जिले की कोटपुतली तहसील के गांव रायकरनपुर के रहने वाले हैं। 16 साल की उम्र में प्रतिष्ठित Medical College AIIMS की परीक्षा पास करने के साथ ही UPSC Exam क्रैक करके Roman Saini मध्य वर्ष 2014 में मध्य प्रदेश कैडर के IAS बने।
इन्हें जबलपुर सहायक कलेक्टर के पद पर लगाया गया था, जहां से इन्होंने इस्तीफा दे दिया था। फिर अनएकडेमी शुरू की। गौरव मुंजाल जयपुर के रहने वाले हैं। गौरव की पढ़ाई लिखाई सेंट जैवियर्स से हुई है। गौरव ने Computer Engineering में B.Tech किया। फिर लाखों के पैकेज में नौकरी करने लगे। लेकिन इन्होंने युवाओं को Online Graduation Platform उपलब्ध करवाने के मकसद से नौकरी छोड़ दी और Roman Saini व Himesh Singh के साथ मिलकर Unacadamy शुरू की। इनके पिता डॉ. ईश मुंजाल शहर के प्रख्यात Doctor हैं।
Unacademy कहाँ की है?
Unacademy एक भारतीय Online शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी है जो बैंगलोर में स्थित है। यह मूल रूप से Gaurav Munjal द्वारा 2010 में एक YouTube Channel के रूप में बनाया गया था। एक Company के रूप में, यह Gaurav Munjal, Roman Saini और Himesh Singh ने इसे एक Company के रूप में 2015 में स्थापित किया, जिसका मुख्यालय बैंगलोर में है।
Unacademy के पास 18,000 Teachers का एक Network है, और कई पेशेवर और शैक्षिक प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी सामग्री प्रदान करता है। Unacademy के सब लाइव क्लासेस के रूप में YouTube पर होती है।अनएकडेमी जो की एक Education Technology Company है, आज पुरे India में अपने Online Tutoring Classes चला रही है।
Unacademy की उपलब्धियाँ
फोर्ब्स इंडिया की 2018 की अंडर 30 की सूची में Unacademy के 27 वर्षीय Gaurav Munjal, 26 वर्षीय Roman Saini और 25 वर्षीय Himesh Singh को जगह मिली है। इसके अलावा PM नरेंद्र मोदी ने देशभर के Startup को बुलाया और उसमें से Gaurav और Roman भी एक थे।
Unacademy IPL की पार्टनर है
वर्तमान में Unacademy की वैल्यूएशन 11 हजार करोड़ (1.45 बिलियन डॉलर) है। Unacademy WiFi, प्रेप लेडर, कोड शेफ, मास्टरी जैसी Company एक्वॉयर कर चुकी है। इसके अलावा यह अनएकडेमी आईपीएल की भी Official Partner है।
FAQ-
1) Unacademy के मालिक कौन है?
Ans- अनएकडेमी के मालिक गौरव मुंजाल,रोमन सैनी और हेमेश सिंह हैं।
2) Unacademy की शुरुआत कब हुई थी?
Ans- गौरव मुंजाल ने 2010 में YouTube Channel के रूप में अनएकेडेमी की शुरुआत की। 2015 में अनएकेडमी को आधिकारिक तौर पर बैंगलोर में एक शिक्षा Company के रूप में पंजीकृत किया गया था।
3) Unacademy कहाँ की कंपनी है?
Ans- अनएकडेमी एक Indian Online शिक्षा प्रौद्योगिकी Company है जो बैंगलोर में स्थित है।
4) Unacademy के संस्थापक कौन हैं?
Ans- अनएकेडमी के संस्थापक गौरव मुंजाल हैं।
Conclusion
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारा आर्टिकल ‘Unacademy क्या है? Unacademy का मालिक कौन है?’ पसंद आया होगा और अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की शेयर कर सकते हो जिससे आपके दोस्तों और रिश्तेदारों को भी इसके बारे में जानकारी मिल सके। और अगर आपको हमारे आर्टिकल से कुछ अच्छी जानकारी प्राप्त हुई हो तो आप हमें Comment करके जरूर बता सकते हो। थैंक यू…
Pingback: LinkedIn क्या है? इस पर अकाउंट कैसे बनाये? 2022